भारतीय महिला क्रिकेट टीम दूसरा एकदिवसीय भी जीतकर सीरीज अपने नाम करने उतरेगी

लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम शनिवार को मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरे एकदिवसीय मैच में भी जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम करने उतरेगी। भारतीय टीम ने पहला एकदिवसीय मैच साउथम्प्टन के मैदान पर चार विकेट से जीता था जिससे वह इस सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों मेजबान टीम पर भारी पड़े थे। इससे भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। आगामी महिला एकदिवसीय विश्वकप को देखते हुए भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बेहद अहम है। भारतीय टीम की कई खिलाड़ियों ने अब तक जबरदस्त खेल दिखाया है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और पूजा वस्त्राकर चोटिल होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रही हैं पर टीम में शामिल युवा खिलाड़ियोंने ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी है। 

शीर्ष क्रम में स्मृति मंधाना की जोड़ीदार के तौर पर प्रतीका रावल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शेफाली वर्मा और हरलीन देओल भी फार्म में आ गयी है। अगर शेफाली अंतिम एकादश में शामिल रहती हैं तो प्रतीका को तीसरे नंबर पर उतारा जाएगा। ऐसे में हरलीन को टीम में जगह मिलना कठिन होगा। हरमनप्रीत, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। टीम की स्पिनरों ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम में बाएं हाथ की उभरती स्पिनर एन श्री चरणी के अलावा अनुभवी दीप्ति शर्मा, स्नेहा राणा और राधा यादव भी शामिल है। वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम के बल्लेबाजों ओर गेंदबाजों को जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ  प्रदर्शन करना होगा। 

दोनो ही टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतीका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे.

इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, एम्मा लैम्ब, लिंसे स्मिथ। 


Subscribe to our Newsletter