नर्मदा परिक्रमा के लिए 15 जिलों से डेटा मंगाया सरकार ने
Aug 14, 2025
नर्मदा तट से लगी सभी मंदिरों की जानकारी मांगी
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के उन 15 जिले जहां से नर्मदा जी बहती हैं। नर्मदा तट से लगे सभी मठ,मंदिरों की जानकारी जिला कलेक्टरों को भेजने के लिए परिपत्र जारी किया है।
1300 किलोमीटर का नर्मदा पथ तैयार किया जा रहा है। इसमें से 1100 किलोमीटर मध्य प्रदेश के अंदर आता है। 200 किलोमीटर गुजरात में नर्मदा पथ तैयार होना है।
नर्मदा किनारे के सभी मठ मंदिर और देवालयों की विस्तृत जानकारी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मांगी गई है। सरकार नर्मदा पथ पर पेयजल ,शौचालय, सड़क, परिक्रमा वासियों के लिए रात्रि विश्राम भोजन इत्यादि जैसी सुविधाएं यात्रियों के लिए सुलभ करना चाहती है। इसके लिए मध्य प्रदेश शासन ने नर्मदा तट से लगे हुए सभी धार्मिक न्यास ,मठ ,मंदिर, धर्मशाला इत्यादि की जानकारी 15 जिलों के कलेक्टरों को भेजने के लिए परिपत्र जारी किया है। अभी तक मात्र हरदा और डिंडोरी जिले की जानकारी सरकार को प्राप्त हुई है।
अनूपपुर मंडला जबलपुर नरसिंहपुर नर्मदापुरम देवास रायसेन सीहोर खंडवा खरगोन धार बड़वानी और अलीराजपुर जिले की जानकारी सरकार को प्राप्त नहीं हुई है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा सभी कलेक्टरों को तुरंत जानकारी तुरंत भेजने के निर्देश दिए गए हैं।