प्रोफेशनल कोर्सेज के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी में होगी

Aug 03, 2026

इन्दौर  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते एमबीए, एलएलबी (लॉ) और बीएड जैसे प्रोफेशनल कोर्सों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं जनवरी में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय ने यह निर्णय एमबीए प्रथम सेमेस्टर के खराब परिणाम के बाद यह कहते हुए लिया कि  विद्यार्थियों को पर्याप्त अध्ययन और रिवीजन का समय देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। गत सत्र में एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम उम्मीद से काफी कमजोर रहा और 1200 से अधिक छात्र असफल हो गए थे।

इसके बाद कॉलेजों और विद्यार्थियों ने परीक्षा कार्यक्रम पर सवाल उठाते कहा था कि कोर्स पूरा होने से पहले ही परीक्षाएं आयोजित कर दी गई, जिससे अधिकांश विद्यार्थी को तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। अब विवि ने यह निर्णय लिया कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा तभी आयोजित की जाएगी जब कम से कम 90 दिन का अध्यापन पूरा हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों को रिवीजन के लिए भी अलग से समय दिया जाएगा। 


Subscribe to our Newsletter