बुमराह के दूसरे टेस्ट में खेलने पर फैसला ब्रेक के बाद लिया जाएगा : शुभमन
Jun 25, 2025
हेडिंग्ले । भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में हार के बाद एक बार फिर ये सवाल उठा है कि मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं ? बुमराह को लेकर सीरीज के पहले ही कहा गया था कि वह तीन टेस्ट ही खेलेंगे जिससे उनपर अधिक बोझ न पड़े। पहले टेस्ट में बुमराह के अलावा अन्य भारतीय गेंदबाज असफल रहे थे। ऐसे में बुमराह दूसरा टेस्ट नहीं खेलते तो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वहीं जब कप्तान शुभमन गिल से बुमराह के दूसरे मैच में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘बुमराह की उपलब्धता पर मैच दर मैच फैसला लिया जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने में अभी 7 दिन का समय है। लंबे ब्रेक के बाद जब हम अगले मैच की तरफ जाएंगे तब देखेंगे क्या करना है।’
शुभमन ने टीम की हार का कारण कमजोर गेंदबाजी और खराब फील्डिंग को दिया जिसका का पूरा लाभ उठाते हुए मेजबान टीम केबेन डकेट ने शानदार लगा दिया जिससे इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। डकेट ने 170 गेंद में 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रन बनाए जबकि जैक क्रॉली ने 65 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 188 रन बनाकर अपनी टीम को जीत तय कर दी। इसके बाद जो रूट ने 53 और जैमी स्मिथ ने 44 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। पांच मैचों की सीरीज में अब इंग्लैंड 1-0 से आगे है। भारत की ओर से इस मैच में पांच शतक बने पर इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने कई कैच गिराये। बुमराह को दूसरे छोर से गेंदबाजी में सहयोग नहीं मिल पाने से भी भारत की मुश्किलें बढी।