मोदी जैसा पीएम मिलना देश का सौभाग्य; वो चीजों की नब्ज पकड़ लेते हैं-जयशंकर

युगप्रदेश नदिल्ली ब्यूरो :-  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने थाईलैंड के बैंकाक में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के बारे में सबसे बेहतरीन बात ये है कि वो कई चीजों की नब्ज पकड़ लेते हैं और उसे नीतियों और कार्यक्रमों में बदल देते हैं। मुझे लगता है कि इस समय पीएम मोदी जैसा व्यक्ति मिलना देश का बहुत बड़ा सौभाग्य है।

जयशंकर ने कहा-मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि वो आज प्रधानमंत्री हैं और मैं उनकी कैबिनेट का मेंबर हूं। मैं मोदी के बारे ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जब आपके सामने कोरोना जैसी सदी में एक बार होने वाली स्वास्थ्य चुनौती होती है, तो आप घबरा जाते हैं। लेकिन जो व्यक्ति इतना जमीन से जुड़ा हो, वही कह सकता है कि ठीक है, स्वास्थ्य संबंधी चुनौती है, लेकिन घर जाने वाले व्यक्तियों के लिए क्या किया जाएगा; आप उन्हें खिलाने के लिए क्या करेंगे; आप उनके खाते में पैसे कैसे डालेंगे।

आमतौर पर लोगों के मन में ये विचार नहीं आता होगा कि महिलाएं पैसों का प्रबंधन बेहतर तरह से कर सकती हैं। जयशंकर ने कहा-अच्छे नेता वो होते हैं जो जमीन से जुड़े रहते हैं। वे अनुभवी होते हैं और उनमें देश को एक अलग स्तर पर ले जाने का जुनून होता है। ऐसे नेता जमीन से जुड़े और दूरदर्शी होते हैं। ऐसे लोग जीवन में एक बार ही आते हैं।

एक डिप्लोमैट से राजनेता बनने तक की अपनी यात्रा पर बात करते हुए जयशंकर ने कहा- बतौर डिप्लोमैट मैंने हमेशा राजनेताओं के साथ काम किया, लेकिन बिना किसी वीकेंड के राजनीति की 24 गुणा 7 दुनिया में रहना अलग बात है।

Subscribe to our Newsletter