साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध निगम ने की स्पॉट फाईन की कार्यवाही

Aug 29, 2025

निगम अमले ने 376 प्रकरणों में 47 हजार 450 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की 

  भोपाल।नगर निगम द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, कचरा पृथक्कीकरण, दुकानों पर गीले-सूखे कचरे के लिए पृथक-पृथक डस्टबिन रखने, कचरा एकत्र करने आने वाले सफाई मित्रों को ही कचरा देने जैसे स्वच्छता के मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले ने विभिन्न जोन क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 376 प्रकरणों में 47 हजार 450 रूपये की राशि वसूल की।

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर गुरूवार को निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने विभिन्न जोन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 01 में 21 प्रकरणों में 2250 रूपये, जोन क्रमांक 02 में 12 प्रकरणों में 1800 रूपये, जोन क्रमांक 03 में 15 प्रकरणों में 1500 रूपये, जोन क्रमांक 04 में 08 प्रकरणों में 800 रूपये, जोन क्रमांक 05 में 23 प्रकरणों में 2300 रूपये, जोन क्रमांक 06 में 16 प्रकरणों में 1600 रूपये, जोन क्रमांक 07 में 23 प्रकरणों में 2300 रूपये, जोन क्रमांक 08 में 47 प्रकरणों में 6500 रूपये, जोन क्रमांक 09 में 21 प्रकरणों में 3800 रूपये, जोन क्रमांक 10 में 14 प्रकरणों में 5100 रूपये, जोन क्रमांक 11 में 12 प्रकरणों में 1200 रूपये, जोन क्रमांक 12 में 39 प्रकरणों में 4800 रूपये, जोन क्रमांक 13 में 30 प्रकरणों में 3000 रूपये, जोन क्रमांक 14 में 31 प्रकरणों में 3100 रूपये, जोन क्रमांक 15 में 11 प्रकरणों में 1200 रूपये, जोन क्रमांक 17 में 10 प्रकरणों में 1300 रूपये, जोन क्रमांक 18 में 21 प्रकरणों में 2400 रूपये, जोन क्रमांक 19 में 05 प्रकरणों में 500 रूपये, जोन क्रमांक 20 में 07 प्रकरणों में 1000 रूपये तथा जोन क्रमांक 21 में 10 प्रकरणों में 1000 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। इस प्रकार निगम अमले ने कुल 376 प्रकरणों में 47,450 रूपये की राशि वसूल की। 

निगम अमले ने साफ-सफाई  व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को समझाइश भी दी कि वे सदैव गीला-सूखा व अन्य प्रकार का कचरा पृथक-पृथक डस्टबिन में रखें और पृथक-पृथक ही कचरा एकत्र करने वाले सफाई मित्रों, कचरा गाड़ी को ही दें, दुकानों व संस्थानों पर गीले-सूखे कचरे हेतु पृथक-पृथक डस्टबिन रखें और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा, गंदगी न फैलायें अन्यथा और अधिक सख्त कार्यवाही की जायेगी।


Subscribe to our Newsletter