निगम ने की विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही,
Aug 21, 2025
ठेले, लाईट, तराजू सहित 01 ट्रक सामान किया जप्त
जिला प्रशासन एवं भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग देकर 01 अवैध गेट को हटाया
भोपाल। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने तथा अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्प लाईन, काॅल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, गुमठी, टेबिल, कुर्सी, पान पार्लर, स्टैंड बोर्ड आदि को हटाया साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से बने टपरे, शेड, जीने, छप्पर, नालियों पर रखी फर्शियां व आवागमन में बाधक वाहनों को भी हटाने की कार्यवाही की और ठेले, बोर्ड, लाईट, तराजू सहित 01 ट्रक सामान जप्त किया। निगम अमले ने जिला प्रशासन एवं भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए ओरामाल के निकट शिवालय फार्चयून स्टेट कालोनी के अवैध रूप से बने मेन गेट को भी हटाया।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को कोलार, निर्मला देवी गेट, ललिता नगर, डी-मार्ट, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, बैरागढ़ चीचली, 1100 क्वाट्र्स, डिपो चौराहा, हनुमान मंदिर, न्यू मार्केट, पिंक पार्किंग, रायसेन रोड, पटेल नगर, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर, अयोध्या बायपास, जे.के.रोड, आई.टी.आई, नरेला जोड़, शंकराचार्य नगर, ओरामाल, लिली टॉकीज, बुधवारा, करोंद, अशोका गार्डन, चांदबड, वाजपयी नगर, कोहेफिजा, पीरगेट, गुफा मंदिर, लालघाटी, जवाहर चैक, सरस्वती नगर, अटल पथ, गेमन इंडिया, माता मंदिर, मैनिट चैराहा, रंगमहल, टी.टी.नगर आदि क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही करते हुए 04 ठेले, 02 पान पार्लर, 01 स्टैंड, 03 बोर्ड, 12 लाईटे, 15 तराजू, 01 कंडम वाहन सहित 01 ट्रक अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।
निगम अमले ने जिला प्रशासन एवं भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए ओरामाल के निकट शिवालय फार्चयून स्टेट कालोनी के अवैध रूप से बने मेन गेट को भी हटाया।
निगम अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के पश्चात पुनः अतिक्रमण न करने की समझाइश देते हुए चेतावनी भी दी कि यदि पुनः अतिक्रमण पाया जाता है तो और अधिक सख्त कार्यवाही की जायेगी।