निगम अमले ने विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले 36 पशुओं को कांजी हाउस भेजा

Feb 19, 2025

05 बीमार,घायल पशुओं को आसरा भेजा, 20 पशुओं को हाकने तथा 30 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही 

भोपाल। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने मंगलवार को सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 36 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा 05 बीमार,घायल पशुओं को आसरा भेजा तथा निगम की हाका पार्टी ने 20 पशुओं को हाका तथा 30 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की। 

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर शहर में स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले पशुओं के विरूद्ध सघन अभियान के तहत निगम की गोवर्धन शाखा ने बीमा कुंज, नेहरू नगर, प्रेमपुरा, अटल पथ, विट्ठल मार्केट, मनीष मार्केट, चूनाभट्टी, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, दाता कॉलोनी, लिंक रोड नं. 01, 02 एवं 03, माता मंदिर आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 36 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा 05 बीमार, घायल पशुओं को आसरा भेजा तथा निगम की हाका पार्टी ने 20 पशुओं को हाका तथा 30 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्यवाही की।


Subscribe to our Newsletter