निगम अमले ने विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले 32 पशुओं को कांजी हाउस भेजा
Mar 12, 2025
02 पशु को आसरा में भर्ती कराया तथा हांका पार्टी ने 10 पशु को हांकने की कार्यवाही की
भोपाल। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों में भेजने का सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने मंगलवार को सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 32 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा। निगम अमले ने 02 घायल,बीमार पशु को आसरा भेजा साथ ही हाका पार्टी ने 10 पशुओं को हांकने की कार्यवाही भी की।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन द्वारा सड़कों पर स्वतंत्र विचारण करने वाले पशुओं को पकड़ने हेतु सघन अभियान चलाने के निर्देशों के परिपालन में निगम की गौवर्धन शाखा के अमले ने व्हीआईपी रोड, खानू गांव, लालघाटी, हलालपुर, बैरागढ़, चिरायु हास्पिटल क्षेत्र, करोद, अयोध्या बायपास, वल्लभ भवन, विधायक विश्राम गृह, स्टेट हैंगर, कमला पार्क, सी.एम. हाउस आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 32 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा। निगम अमले ने 02 घायल,बीमार पशु को आसरा भेजा साथ ही हाका पार्टी ने 10 पशुओं को हांकने की कार्यवाही भी की।