निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण
Aug 29, 2025
ठेले, तिरपाल, कैरेड आदि सहित अन्य प्रकार का सामान किया जप्त
भोपाल। नगर निगम द्वारा सड़कों, फुटपाथों, कॉरीडोर व सार्वजनिक स्थलों आदि से अतिक्रमणों को हटाने तथा अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाई गई कबाड़े, सब्जी आदि की दुकानों के अलावा ठेले, काउंटर, गुमठी, आईसक्रीम की गाड़ी, आवागमन में बाधक कंडम व अन्य वाहन, अवैध चबूतरे, छप्पर, झुग्गी, जाली, ब्लाक व भवन निर्माण सामग्री आदि को और ठेले, तिरपाल, कैरेड आदि सहित अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को अवधपुरी बीडीए कालोनी, पठानी बरखेड़ा, पठानी बरखेड़ा दो खंबा चैराहा, पठानी बरखेड़ा बजंरग मार्केट, कोकता बायपास बजंरग चैराहा, अशोका गार्डन मण्डी, अशोका गार्डन थाना, पुष्पा नगर 80 फिट रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-1, जहांगीराबाद बाजार, जिंसी चैराहा नीम वाली गली, लेडी हास्पिटल, नादरा बस स्टेण्ड हनुमानगंज थाना, शाहजहांनाबाद नगर निगम कालोनी, शाहजहांनाबाद 12 महल, काला दरवाजा, हमीदिया अस्पताल गेट, बैरागढ़ दौलतराम धर्मशाला, करोंद हाउसिंग बोर्ड, बोट क्लब, पालिटेक्निक चैराहा, जवाहर चैक सरस्वती नगर, बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी, एम.पी. नगर जोन-2, बोर्ड आफिस चैराहा, मानसरोवर काम्प्लेक्स, रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन, माता मंदिर, कोलार सर्वधर्म कालोनी, गायत्री मंदिर, दानिश कुुंज, डीमार्ट, ललीता नगर, निर्मलादेवी गेट, अमरनाथ रोड, कटारा स्प्रींग वेली आदि क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाते हुए निगम अमले ने अवधपुरी क्षेत्र में अवैध रूप से बना 01 पक्का चबूतरा, कोकता बायपास क्षेत्र में अस्थाई रूप से बनीं दुकानें जेसीबी के माध्यम से हटाई साथ ही जहांगीराबाद बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से लगी जाली, बांस बल्ली व काउंटर, लेडी अस्पताल के सामने अवैध रूप से बनाई गई 08 झुग्गियां, पुष्पा नगर 80 फिट रोड से 05 अवैध छप्पर, कोलार सर्वधर्म कालोनी में मैकेनिक की दुकान के बाहर अवैध रूप से खड़े 15 दो पहिया वाहन, दानिश कंुज से 04 एवं शाहजहांनाबाद 12 महल क्षेत्र से 08 चार पहिया वाहन, नादरा बस स्टैण्ड के पीछे से 01 कंडम वाहन सहित अन्य क्षेत्रों से विभिन्न प्रकार के अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की और 02 ठेले, 04 तिरपाल, 20 कैरेड आदि सहित बड़ी संख्या में अन्य प्रकार का सामान जप्त किया।
निगम अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के पश्चात पुनः अतिक्रमण न करने की समझाइश देते हुए चेतावनी भी दी कि यदि पुनः अतिक्रमण पाया जाता है तो और अधिक सख्त कार्यवाही की जायेगी।