निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 84 आवारा ‘श्वानों को पकड़कर नसबंदी केन्द्रों में भेजा

Jul 18, 2025

नसबंदी उपरांत 68 श्वानों को छोड़ा 

भोपाल। नगर निगम द्वारा आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी व एंटीरैबीज टीकाकरण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। कार्यवाही के इसी क्रम में निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 84 आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी केन्द्रों में भेजा। निगम अमले ने नसबंदी उपरांत 68 श्वानों को वापस छोड़ा। 

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने गुरूवार को विभिन्न जोन क्षेत्रों में आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 34 श्वानों को कजलीखेड़ा स्थित एबीसी सेंटर भेजा जबकि 22 श्वानों को आदमपुर तथा 28 श्वानों को अरवलिया एबीसी सेंटर भेजने की कार्यवाही की। इस प्रकार निगम के डॉग स्क्वाड ने कुल 84 श्वानों को नसबंदी केन्द्रों में भेजा तथा नसबंदी उपरांत 68 श्वानों को वापस छोड़ा गया। 

निगम के डाग स्क्वाड द्वारा आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


Subscribe to our Newsletter