निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 82 आवारा ‘श्वानों को पकड़कर नसबंदी केन्द्रों में भेजा
Feb 21, 2025
नसबंदी उपरांत 62 श्वानों को वापस छोड़ा
भोपाल1 नगर निगम द्वारा आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी व एंटीरैबीज टीकाकरण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। कार्यवाही के इसी क्रम में निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 82 आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी केन्द्रों में भेजा। निगम अमले ने नसबंदी उपरांत 62 श्वानों को वापस उसी स्थान पर छोड़ा जहां से उन्हें पकड़ा गया था।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने गुरूवार को डीआईजी बंगला, काजी कैम्प, सिंधी कालोनी, सिटी कालोनी, कबाड़खाना, धर्मकांटा, न्यू मार्केट, 45 बंगला, नेहरू नगर, जहांगीराबाद, सुभाष नगर, जेल रोड, नवीबाग, बिरला कालोनी, चांदबड़, आईएसबीटी परिसर, भानपुर, दानिश कंुज, शिव शक्ति नगर आदि क्षेत्रों में आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 82 श्वानों को नसबंदी केन्द्र भेजा। निगम अमले ने नसबंदी उपरांत 62 श्वानों को वापस उसी स्थान पर छोड़ा जहां से उन्हें पकड़ा गया था।
निगम के डाग स्क्वाड द्वारा आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।