निगम ने 14 हजार रुपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल

Jul 24, 2025

जयपुर । नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में जनपथ लालकोठी, कोठारी हॉस्पिटल प्रधान मार्ग मालवीय नगर, हल्दीघाटी मार्ग, पन्नाधाय सर्किल, बजाज नगर बैरवा कॉलोनी, अम्बाबाड़ी सर्किल, शिवपुरी कॉलोनी मुरलीपुरा, बस स्टैण्ड सेक्टर-23 विद्याधर नगर, बियानी कॉलेज, केसरी मार्बल एवं नेशनल हैण्डलूम आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 14 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 3 केन्टर सामान जब्त किया गया।

उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में जनपथ लालकोठी, कोठारी हॉस्पिटल प्रधान मार्ग मालवीय नगर, हल्दीघाटी मार्ग, पन्नाधाय सर्किल, बजाज नगर बैरवा कॉलोनी, अम्बाबाड़ी सर्किल, शिवपुरी कॉलोनी मुरलीपुरा, बस स्टैण्ड सेक्टर-23 विद्याधर नगर, बियानी कॉलेज, केसरी मार्बल एवं नेशनल हैण्डलूम आदि स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 3 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 14 हजार रुपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।


Subscribe to our Newsletter