2024 के आने वाले महीने बेहद खतरनाक साबित होंगे

- भविष्य देखकर लौटने का दावा कर रहा एक शख्स

वाशिंगटन । आजकल एक शख्स का दावा लोगों को चौंका रहा है। वो इसलिए क्योंकि इस शख्स ने दावा किया है कि वो भविष्य देखकर लौटा है और वो जानता है कि 2024 के आने वाले महीने बेहद खतरनाक साबित होने वाले हैं।

 जानकारी के अनुसार टिकटॉक यूजर ने हाल ही में ए कवीडियो पोस्ट किया है जिसमें उसने इस बारे में दावा किया है। उसने 2024 के लिए 5 सबसे खतरनाक बातों का जिक्र किया है जिसमें विश्व युद्ध भी शामिल है। वीडियो में उसने कहा है कि लोग इस बात पर यकीन नहीं करते कि वो समय यात्री है, इसलिए 2024 में होने वाली 5 बड़ी घटनाओं का जिक्र वो करने वाला है। उसने कहा कि 27 मई को अमेरिका में दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी, जब टेक्सास खुद को पूरे देश से अलग करने में लग जाएगा।

 इसके बाद अन्य देश भी अमेरिका के अलग-अलग राज्यों का पक्ष लेंगे और ये तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगा। 24 जुलाई को लेकर उसका एक बड़ा दावा है। उसने कहा कि उस दिन अमेरिका में येलोस्टोन ज्वालामुखी फूट जाएगा जिससे अमेरिका और कनाडा में राख भर जाएगी। इसके वजह से एक बड़ी घाटी का निर्माण होगा जो ग्रैंड कैनियन से भी ज्यादा बड़ी होगी। उसने कहा कि 15 अगस्त को रॉकी पहाड़ों में असली के ड्रैगन्स मिलेंगे, जो उड़ सकेंगे, उनके मुंह से आग निकलती होगी। 

15 सितंबर को अमेरिका के पूर्वी तट से एक हाइपरकेन (तूफान) टकराएगा जिसकी हवा की स्पीड 800 किमी प्रति घंटे होगी।इसके बाद शख्स ने 4 जून के लिए भी दावा किया है, जिस दिन भारत में लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। इस दिन पहला ऐसा इंसान बनकर तैयार होगा जो इंसान और चिंपांजी से मिलकर बना होगा। उसे इंसानों की तरह बोलना और बंदरों की भाषा भी आती होगी। उसके शरीर पर फर होंगे और पूंछ भी होगी। वो दूसरे बंदरों को बोलना सिखाएगा। 


Subscribe to our Newsletter