लड़के वालों ने दहेज के लिए तोड़ दी शादी

Dec 19, 2023

पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले में कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों की शादी होने वाली थी। इससे पहले लड़के वालों ने दहेज में क्रेटा कार की मांग कर दी। लड़की वालों ने इसमें असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। 

पुलिस शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पानीपत में कपड़ों की दुकान है। उसकी 21 साल की बेटी का साहिल कटारिया के साथ रिश्ता तय हुआ था। 19 दिंसबर को दोनों की सगाई हुई थी। लड़के वालों ने सगाई वृंदावन के अच्छे होटल में करने की बात कही। इस पर उन्होंने असमर्थता जताई तो उन्हें कहा कि 1 लाख रुपये का बंदोबस्त कर दो बाकी हम देख लेंगे।

दुल्हन के पिता ने बताया कि आरोपियों ने सगाई से एक दिन पहले उन्हें फोन किया और पूछा था कि सोने का क्या-क्या आइटम लेकर आओगे। इस पर उन्होंने कहा कि वो सिर्फ सोने की अंगूठी ला रहे हैं। इस पर लड़के के परिवार वालो ने कहा कि सोने की चेन भी होनी चाहिए। उसने अपने भाई से पैसे उधार लिए और सोने की चेन खरीदी। अगले दिन सगाई पर उन्होंने दूल्हे को सोने की अंगूठी और चेन दी। इसके साथ ही सभी रिश्तेदारों को 2100-2100 रुपए और मिठाई के डिब्बे भी दिए।

इसके बाद उन्होंने सभी रिश्तेदारियों में शादी के कार्ड बांट दिए और सभी खरीदारी पूरी कर ली थी। शादी से 7 दिन पहले लड़के का फोन आया और कहा कि वह शादी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दहेज में क्रेटा कार चाहिए। अगर दे सकते हो तो बताओ नहीं तो शादी कैंसिल। हमने लड़के और उसकी मां की बहुत मिन्नतें की और उन्हें कहा कि हमारी इतनी गुजारिशश है कि हम आपकी मांग पूरी करें तब लड़के की मां ने कहा कि क्रेटा कार 16 लाख रूपये की है। आप हमें 10 लाख रूपये दे दो बाकी पैसे हम डाल लेंगे। मैनें उनसे कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है मैं आपकी मांग पूरी नहीं कर सकता हूं।



Subscribe to our Newsletter