दिल्ली में कुत्तों से दुष्कर्म आरोपी महीनों से कर रहा है ऐसा

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदमी कुत्तों के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना की जानकारी एक्स (ट्विटर) पर साझा की है। उन्होंने लिखा है कि ये कैसी बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी।


स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा है कि दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार करता पकड़ा गया। एक एनजीओ ने आदमी की वीडियो के साथ पुलिस को शिकायत दी और बताया कि महीनों से ये चल रहा है। स्वाति मालीवाल आगे लिखती हैं कि ये कैसी बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी? क्या हाल हो गया है हमारी दिल्ली का? दिल्ली के सुभाष नगर इलाक़े में एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार करता पकड़ा गया। एक एनजीओ ने आदमी की वीडियो के साथ पुलिस को शिकायत दी और बताया कि महीनों से ये चल रहा है। ये कैसे बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी ? क्या हाल हो गया है हमारी दिल्ली का ?



Subscribe to our Newsletter