करोडो की धोखाधड़ी करने वाला फरार बदमाश गिरफ्तार
Jun 12, 2024
इन्दौर फर्जी कागजात तैयार कर करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में फरार बदमाश जय भवानी पिता प्रकाश निवासी साधु वासवानी नगर को लसूडिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लसुड़िया थाने में 12 अगस्त 2023 को धारा 420 ,406 का प्रकरण क्रमांक 1152 दर्ज किया था । आरोपी तभी से फरार था जिसे पुलिस ने पकड़ा है। मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने केस में आरोपी के खिलाफ कागजों से छेड़छाड़ करने के मामले में भी धाराएं बढ़ाई है वहीं पूर्व में भी आरोपी तेल कारोबार की आड़ में करोड़ों की धोखाधड़ी कर चुका है जिसमे भंवरकुआं पुलिस ने उक्त आरोपी जय भवानी और इसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण 6 मार्च 2022 को दर्ज किया था जिसका अपराध क्रमांक 0267 था ।
आरोपी ने एक अस्पताल संचालक को बड़ा प्लाट दिखाकर 3 करोड़ की धोखाधड़ी भी की थी । टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक महालक्ष्मी नगर निवासी मुकेश हजेला द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें उसने आरोपित पर बैंक में गिरवी प्लाट का सौदा कर उससे 2 करोड़ 82 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी के पकड़े जाने पर कई और मामलों के पीड़ित भी जल्द सामने आ सकते है ।