थाईलैंड के सुपरस्टार ने किया पिंडदान,मां ने कराया मुंडन
Oct 03, 2023
वाराणसी। भले ही भारतीय पंरपंराओं को लेकर लोगों में एकमत न हो लेकिन विदेशों में इन्हे मानने वालों की कमी नहीं है। थाईलैंड के सुपर स्टार ने वाराणसी जाकर अपने पूर्वजों का पिंडदान किया और उनकी मां ने पूरे रीति रिवाज के साथ अपने सिर का मुंडन करया।
थाईलैंड के लोकप्रिय फिल्म सुपर स्टार आटिचार्ट चुनमननंत और उनकी मां साकरिक ने पूर्वजों के लिए पिंडदान किया। वहीं उनकी मां साकरिक ने मुंडन कर सनातनी परम्परा का निर्वहन किया।वाराणसी के नमो घाट पर त्रिपिंडी श्राद्ध करते हुए गंगा में तर्पण करने की खबर लोगों को लगी तो घाट पर भीड एकत्रित हो गई। पूजन के बाद अपने संबोधन में कहा कि अपने पूर्वजों के लिए यहां आया हूं। मेरी मां का यह सपना था उन्ही के साथ यहां आकर पूजा किया, जिन्होंने हिंदू रीति और परंपरा के अनुसार, अपने बालों का भी तर्पण कराया।