खराबी के चलते टेस्ला ने 4,000 से अधिक वाहन वापस मंगवाए
Jan 23, 2024
नई दिल्ली । एलन मस्क की वाहन कंपनी टेस्ला ने खराबी के चजते 4 हजार से अधिक वाहनों को वापस मंगाया है। जानकारी के अनुसार एक सॉफ्टवेयर समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया में 2022 और 2023 के बीच बनाए गए 4,000 से ज्यादा मॉडल 3 और मॉडल वाई वाहनों को वापस मांगा है। बताया जा रहा है कि बुनियादी ढांचे, परिवहन, क्षेत्रीय विकास, संचार और कला विभाग (डीआईटीआरसीए) के अनुसार, 4,382 वाहनों में सॉफ्टवेयर समस्या के कारण ठंडे तापमान में गाड़ी चलाते समय स्टीयरिंग व्हील का उपयोग करना मुश्किल हो सकता है। कंपनी के नोटिस में कहा कि सॉफ़्टवेयर समस्या के कारण, ठंडे तापमान में स्टीयरिंग व्हील में समस्या आ सकती है। हालांकि इस खराबी के बावजूद, वाहन चलाते समय ड्राइवरों को गंभीर चोट का खतरा नहीं है।
हालांकि यह खराबी वाहन के प्रदर्शन को प्रभावित नहीं करेगी। मिली जानकारी के अनुसार प्रभावित वाहनों के मालिकों से कहा कि वे वाहन सॉफ्टवेयर वर्जन का निरीक्षण करने और वर्जन 2023.38 या उसके बाद के वर्जन में फ्री अपडेट करने के लिए टेस्ला से संपर्क जरूर करें, या अपने वाहन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करें। जैसा कि वे आमतौर पर मेन स्क्रीन का उपयोग कर करते हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, टेस्ला ने अपने ऑटोपायलट सिस्टम को ठीक करने के लिए चीन में 1.6 मिलियन वाहनों को वापस बुलाया, जो देश में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉल बताया जा रहा है।