तहसीलदारों की हड़ताल अवैध घोषित
Aug 16, 2025
संभागीय आयुक्तों को कार्रवाई करने के निर्देश
भोपाल । मध्य प्रदेश शासन ने तहसीलदारों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है। राजस्व विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश में सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश दिया गया है।जो तहसीलदार ड्यूटी में नहीं आ रहे हैं,गैर हाजिर हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।
राजस्व विभाग के अपर सचिव संजय कुमार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है, कैबिनेट के निर्णय के अनुसार सरकारी योजनाओं एवं सरकारी कार्यों के सुचारू संचालन को देखते हुए, हड़ताल में गए तहसीलदारों की अनुशासनहीनता माना गया है। जो तहसीलदार हड़ताल पर हैं। उनके खिलाफ संभागीय आयुक्त मध्य प्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण अधिनियम 1965 के अंतर्गत कार्रवाई करें। मध्य प्रदेश शासन के इस आदेश के बाद या तो तहसीलदारों को अपनी हड़ताल समाप्त करनी पड़ेगी।जो तहसीलदार हड़ताल में शामिल होंगे।उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।