टाटा टेक्नोलॉजीज का पहली तिमाही में मुनाफा बढ़कर 170 करोड़ पहुंचा

Jul 15, 2025

- एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,268.97 करोड़ रुपए था

नई दिल्ली । टाटा टेक्नोलॉजीज का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का मुनाफा सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 170.28 करोड़ रुपए रहा है। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 162.03 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,244.29 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,268.97 करोड़ रुपए था। वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च सालाना आधार पर 1,072.33 करोड़ रुपए से मामूली बढ़कर 1,080.11 करोड़ रुपए हो गया।

टीटीएल के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि तिमाही की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई, लेकिन आगे चलकर ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत होता गया, जिससे उत्पाद नवाचार और डिजिटल बदलाव के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं की पुष्टि हुई। टाटा टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वोल्वो कार्स ने उसे उत्पाद इंजीनियरिंग, एम्बेडेड सॉफ्टवेयर और पीएलएम (उत्पाद जीवनचक्र प्रबंधन) के लिए एक रणनीतिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चुना है। 



Subscribe to our Newsletter