नए लुक में लॉन्च हुई टाटा पंच ईवी, नए कलर के साथ एडवांस फीचर्स भी

Aug 20, 2025

नई दिल्ली, टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर और किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक टाटा पंच ईवी अब नए लुक में बाजार में आ गई है। अपनी फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और एडवांस फीचर्स के लिए पंच ईवी अब दो नए कलर के साथ बाजार में उपलबध है। साथ ही कंपनी ने इसकी चार्जिंग स्पीड में भी सुधार किया है, जिससे यह कार पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और यूजर फ्रेंडली बन गई है। 

टाटा पंच ईवी में अब प्यूर ग्रे और सुपरनोवा कॉपर कलर शामिल किया गया है। इन नए शेड्स के जुड़ने के बाद पंच ईवी कुल सात रंगों में बाजार में उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि इसके सभी कलर ब्लैक रूफ के साथ डुअल-टोन फिनिश में आते हैं, जो कार को और भी प्रीमियम और स्टाइलिश बना देते हैं। टाटा ने पंच ईवी की डीसी फास्ट चार्जिंग स्पीड को बेहतर बनाया है। जहां पहले इस कार को 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 56 मिनट लगते थे, अब इसे सिर्फ 40 मिनट में चार्ज किया जा सकेगा। केवल 15 मिनट की चार्जिंग में पंच ईवी करीब 90 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिससे लंबी यात्राओं में यह मददगार साबित होगी।

टाटा पंच ईवी न केवल स्टाइलिश है, बल्कि टेक्नोलॉजी से भी लैस है। इसमें 10.25-इंच का डुअल स्क्रीन सेटअप लगाया गया है, जिसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, कार में वायरलेस एंडराड ऑटो और एपल कारप्ले, रियर ऐसी वेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंफर्ट के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एंबिएंट लाइटिंग और सिंगल-पेन सनरूफ भी मौजूद हैं।


Subscribe to our Newsletter