कचरे से 56 लाख रुपए कमाए, सफाई कर्मी ने

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के लियोनार्डो नामक सफाई कर्मी ने 30 वर्ष की उम्र में कचरे से 56 लाख रुपए कमाने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह युवक पिछले कुछ वर्षों से सफाई का कार्य कर रहा है। कबाड़ में मिले कचरे को उठाता है,उसकी छानबीन करता है।कचरे से मिले कीमती सामान को बेचकर इसने अभी तक 56 लाख रुपए की कमाई की है।

सफाई कर्मचारी का कहना है कि कूड़े में अक्सर लोग कंप्यूटर, टीवी, काफी मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फेंक देते हैं। जो किसी गड़बड़ी के कारण चलते नहीं है। ऐसे इलेक्ट्रॉनिक एवं घरेलू उपकरण तथा अन्य सामान को सुधारकर चालू करके सेकंड हैंड बेचने का काम वह करता है। कई बार कचरे में उसे सोने के आभूषण और नगद पैसे भी मिले हैं। ब्रांडेड कीमती सामान भी लोग कचरा में फेंक देते हैं। जिसे बेचकर उसने अभी तक 56 लाख रुपए कमाए हैं। कचरे से कैसे लाखों रुपए की कमाई की जा सकती है। इस युवक ने यह बता दिया है।


Subscribe to our Newsletter