शक में पति ने चुन्नी से गला दबाकर मार डाला
Oct 20, 2023
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्श ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, इस मामले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने अपराध को कबूल कर लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वेद प्रकाश ने सुशीला से लव मैरिज की थी। सुशीला ईसाई थी, वहीं वेद प्रकाश पत्नी के चर्च जाने पर आपत्ति करता था।
इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को पहले भी की थी और घरेलू हिंसा को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को अस्पताल से मिली थी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो बताया गया कि सुशीला (मृतका) को बेहोशी की हालत में पति ने भर्ती कराया था। हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई। महिला के बॉडी पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। मृतका के बेटे आकाश ने अपने पिता वेद प्रकाश के खिलाफ शिकायत भी दी है, जिसमें कहा गया कि वह अपनी पत्नी, मां और पिता के साथ रहता है। वह पहली मंजिल पर रहते हैं और उनकी मां और पिता ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं।
उनकी मां और पिता अक्सर लड़ाई होती थी, क्योंकि मेरी मां ईसाई हैं और मेरे पिता हिंदू हैं। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया किमेरे पिता स्वभाव से शक्की हैं। हमेशा मेरी मां को काम के लिए बाहर जाने पर आपत्ति करते थे। मेरी मां ने साकेत कोर्ट में पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन किसी वजह से मेरी मां ने मेरी शादी के समय यह मामला वापस ले लिया। कल रात भी मेरे पिता का मेरी मां से झगड़ा हुआ जब वह बाहर काम पर गयी थीं। वहीं, पुलिस की पूछताछ मे आरोपी ने भी कबूल किया कि कल रात उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। उसने चुन्नी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर उसके शव को बाथरूम में रख दिया था।