श्रीलंका दौरे में सूर्यकुमार हो सकते हैं टी20 , राहुल एकदिवसीय टीम के कप्तान
Jul 17, 2024
मुम्बई । श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कभी भी हो सकती है। रोहित शर्मा के इस प्रारुप से संन्यास के बाद अब सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिल सकती है। पहले हार्दिक पंड्या को यह जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी मिली थी पर अब सूर्यकुमार यादव का नाम सामने आ रहा है। इसका कारण है कि हार्दिक ने निजी कारणों से एकदिवसीय से आराम मांगा है , ऐसे में केएल राहुल को इस दौरे के लिए एकदिवसीय टीम की कप्तानी दी जा सकती है। चयनकर्ता उनको 2026 टी20 विश्व कप तक कप्तान बनाने पर विचार कर रहे हैं। भारतीय टीम 27 जुलाई से 7 अगस्त के बीच होने वाले श्रीलंकाई दौरे में 3-3 टी20 और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलेगी। इन दोनों ही प्रारुपों में अलग अलग कप्तान बनाए जाने की संभावनाएं है। इसका कारण है कि टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वह हर प्रारुप में अलग कप्तान चाहते हैं।
यादव को अगले टी20 विश्व कप यानी 2026 तक इस फॉर्मेट का कप्तान बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित टी20 टीम इस प्रकार है। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा।
श्रीलंका के खिलाफ संभावित एकदिवसीय टीम - यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान।