कॉल गर्ल से रंगरलियां मनाते पकड़ाया सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

भरतपुर । भरतपुर में एक सब इंस्पेक्टर की फोटो उसकी इज्जत उसकी नौकरी पर भारी पड़ गई। सब इंस्पेक्टर ने एक कॉल गर्ल के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो खिंचवाई फिर वह किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। यह मामला भरतपुर के डीग जिले का है जहां डीग पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी की इस हरकत को पुलिस के लिए शर्मनाक बताया। सब इंस्पेक्टर की ये तस्वीर थाने के सरकारी क्वार्टर की है।



डीग जिले के कैथवाड़ा थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान ने किसी दलाल से संपर्क कर कॉल गर्ल को सरकारी क्वार्टर में बुलाया था जिसके बाद उसके साथ वहां रंगरेलियां की और तस्वीरें खींचीं। इस दौरान उसने आपत्तिजनक हालत में खुद की और महिला की एक फोटो भी खींच ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इससे पहले जालंधर से शर्मानक वीडियो वायरल हुए जिसमें पीजा शाप चलाने वाले कप्पल का वीडियो सामने आया था। 



Subscribe to our Newsletter