4530 सहकारी समितियां में हड़ताल

Sep 29, 2023

- राशन नहीं बंटेगा किसानों को खाद बीज भी नहीं 

भोपाल । मध्य प्रदेश में सभी सहकारी समितियों के कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं।मध्य प्रदेश की 4530 सहकारी समितियां में कोई कामकाज नहीं होगा। जिसके कारण किसानों को खाद, बीज और ऋण इत्यादि का वितरण नहीं होगा। वहीं प्रदेश घर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन भी उपभोक्ताओं को वितरित नहीं होगा।

संयुक्त सहकारी समिति महासंघ के बैनर तले सहकारी समितियां शुक्रवार से बेमुद्दत हड़ताल चली गई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मिश्रा के अनुसार वेतनमान संबंधी आदेश पर अमल करने और कैडर भरती की मांग को लेकर 29 सितंबर से हड़ताल शुरू कर दी गई है।यह आंदोलन 3 अक्टूबर तक चलेगा। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में रैली निकाली जाएगी। 1 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सांसदों मंत्रियों और विधायकों के निवास के सामने सहकारी समितियों के कर्मचारी मुंडन करवा कर ज्ञापन सौंपेंगे।

मंत्रालय की हड़ताल स्थगित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा होने के बाद मंत्रालय के कर्मचारियों ने प्रस्तावित बेमुद्दत हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। कर्मचारी नेता सुभाष वर्मा के अनुसार ग्रेड पे, समयमान वेतनमान, भत्ता इत्यादि के संबंध में मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है।वह जल्द ही निर्णय लेंगे।जिसके कारण हड़ताल स्थगित कर दी गई है।




Subscribe to our Newsletter