स्टोक्स ने की थी जडेजा से मैच समाप्त करने की पेशकश

मैनचेस्टर । यहां भारत के खिलाफ हुए चौथे टेस्ट मैच में ड्रॉ के साथ ही भारतीय बल्लेबाजों ने मेजबान इंग्लैंड के सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया। इस टेस्ट में एक समय मेजबान टीम की जीत तय मानी जा रही थी पर कप्तान शुभमन गिल सहित अन्य खिलाड़ियों के शतकों से भारतीय टीम इस मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। इस मैच में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के बीच 303 गेंदों में 203 रन की रिकार्ड साझेदारी हुई। मैच में एक समय ऐसा भी आया जब हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए। चौथे दिन भारतीय टीम के शुरुआत में ही दो विकेट गिरने के बाद लग रहा था कि हार तय है पर जडेजा और सुंदर की शानदार साझेदारी ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फैर दिया। ऐसे में जब मैच का परिणाम निकलना असंभव नजर आ रहा था। तो थकान से परेशान मेजबान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच सामप्त करने के पेशकश की पर भारतीय पक्ष ने ठुकरा दिया। जिससे मेजबान टीम और भी झल्ला गयी।

स्टोक्स मैच समाप्त करने के लिए जडेजा से कहने लगे पर उन्होंने साफ कर दिया कि इस प्रकार के फैसले लेने का अधिकार उनके हाथ में नहीं है। ड्रॉ पर सहमति का कोई भी फैसला वह नहीं ले सकते। इस दौरान ड्रेसिंग रुम में खड़े भारतीय कप्तान शुभमन गिल हंसते नजर आए। वहीं चौथे दिन तक लग रहा था कि मेजबान टीम आसानी से मैच जीत जाएगी पर कप्तान शुभमन 103 और केएल  राहुल 90 के बीच तीसरे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी के बाद जडेजा नाबाद 107 और वाशिंगटन सुंदर नाबाद 101 ने पांचवें विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी की। 


Subscribe to our Newsletter