नए साल में 14 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
Dec 26, 2023
नई दिल्ली । बीएसई और एनएसई के मुताबिक नए साल 2024 में घरेलू शेयर बाजार 14 दिन बंद रहेंगे। साल 2024 में दिवाली एक नवंबर को है और इस दिन स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। अगर छुट्टियों में कई बदलाव होगा तो एक्सचेंज इसके लिए अलग से एडवांस में सर्कुलर जारी करेंगे।
अगले साल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, महाशिवरात्रि आठ मार्च, होली 25 मार्च, गुड फ्राइडे 29 मार्च, रमजान 11 अप्रैल, राम नवमी 17 अप्रैल, महाराष्ट्र दिवस एक मई, बकरीद 17 जून, मुहर्रम 17 जुलाई, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, महात्मा गांधी जयंती दो अक्टूबर, दिवाली एक नवंबर, गुरुनानक जयंती 15 नवंबर और क्रिसमस 25 दिसंबर के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। बाजार के जानकारों का कहना है कि मीडियम से लांग टर्म में शेयरों में तेजी बनी रहेगी।