(शेयर बाजार साप्ता‎हिक समीक्षा) लगातार दूसरे सप्ताह ‎गिरावट पर बंद बाजार

Aug 19, 2023


- सेंसेक्स 202.36 अंक ‎गिरकर 64,948.66 पर बंद 
- निफ्टी 55.10 अंक ‎गिरकर 19,310.15 पर बंद 

मुंबई । अमेरिकी फेड रिज़र्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद धूमिल होने से विश्व बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, पावर और धातु समेत सत्रह समूहों में हुई बिकवाली से लगातार दूसरे सप्ताह शेयर बाजार ‎गिरावट के साथ बंद हुए।

‎पिछले सप्ताह मंगलवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता ‎दिवस के अवसर पर बाजार बंद रहने की वजह से सप्ताह में केवल चार ‎दिन ही कारोबार हुआ। सप्ताह भर शेयर बाजार में ‎गिरावट का ‎सिल‎सिला जारी रहा। ‎‎पिछले चार ‎दिन के कारोबार पर नजर डालें तो शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह के समय दोनों ही प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखने को ‎मिली।

सेंसेक्स 378 अंक गिरकर 64944 पर खुला और 79.27 अंक की तेजी के साथ 65,401.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121 गिरकर 19306 पर खुला और 6.25 अंक की मामूली तेजी के साथ 19,434.55 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 65,100 के स्तर पर खुला और 137.50 अंकों की बढ़त के साथ 65,539.42 पर बंद हुआ। निफ्टी 61.45 अंकों की गिरावट के साथ 19,373.10 पर खुला और 30.45 अंक मजबूत होकर 19,465.00 के लेवल पर बंद हुआ। 

गुरुवार को सेंसेक्स 194.89 अंकों की गिरावट के साथ 65,344.53 पर खुला और  388.40 अंक गिरकर 65,151.02 पर बंद हुआ। निफ्टी 61.35 अंक फिसलकर 19,403.65 पर खुला और 99.75 अंक गिरकर 19,365.25 के लेवल पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 237 अंक नीचे 64913 पर खुला और 202.36 अंक (0.31 फीसदी) की गिरावट के साथ 64,948.66 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 63.20 अंक फिसलकर 19,302.05 पर खुला और 55.10 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 19,310.15 पर बंद हुआ।



Subscribe to our Newsletter