
गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत
Oct 16, 2023
- सेंसेक्स 160 अंक गिरा, निफ्टी 19,711 पर खुला
मुंबई । वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों की वजह से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। बीएसई का सेंसेक्स 166.66 अंक की गिरावट के साथ 66,126.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 32.05 अंक की गिरावट के साथ 19,711.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। प्री-ओपनिंग में बाजार में मिलीजुली चाल देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 156.87 अंक की बढ़त के साथ 66,439.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं निफ्टी 38.10 अंक की गिरावट के साथ 19,712.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेड के दूसरे सेशन में भारतीय इक्विटी बाजार ने स्मार्ट रिकवरी की थी। मगर फिर भी शेयर बाजार लाल निशान पर ही बंद हुए थे। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 126 अंक टूटा। वहीं निफ्टी में भी 43 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि व्यापक बाजारों ने बढ़त जारी रखी थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़ गया था। साथ ही स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी तक बढ़ गया था। वहीं एशिया-प्रशांत बाजारों ने सप्ताह की शुरुआत नरम रुख के साथ की, क्योंकि निवेशकों को बुधवार को चीन की तीसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े आने का इंतजार है।