शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुला

Feb 28, 2024

मुम्बई । शेयर बाजार बुधवार को हल्की तेजी के साथ खुला। सप्ताह के तीसरे ही कारोबारी दिन दुनिया भर के बाजारों से मिश्रित संकेतों के बीच ही तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 26.42 अंक करीब 0.04 फीसदी बढ़कर 73,121.64 जबकि पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 8.00 अंक तकरीबन 0.04 फीसदी बढ़कर 22,206.30 पर दिख रहा है। कारोबार के दौरान करीब 1519 शेयर उछले हैं जबकि 770 शेयर टूटे हैं। इसके अलावा 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया है। 

कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, टाटा कंज्यूमर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प

के शेयर बढ़े जबकि विप्रो, अपोलो हॉस्पिटल्स, पावर ग्रिड कॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट और बीपीसीएल के शेयर नीचे आये। 

वहीं गिफ्ट निफ्टी हल्की बढ़त के साथ ही 22200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं दुनिया भर के बाजारों पर नजर रखें तो डाओ 96 अंक गिरा जबकि नैस्डैक 59 अंक उछला है। डॉलर इंडेक्स 103.8 के ऊपर सपाट रहा। इससे पहले गत दिवस बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। 


Subscribe to our Newsletter