शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद

Oct 24, 2023

सेंसेक्स 825 , निफ्टी 264 अंक गिरा

मुम्बई । घरेलू शेयर बाजार सोमवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ। सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन बाजार में ये गिरावट दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। आज कारोबार के दौरान व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप 2.5 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक 4.18 फीसदी नीचे आया। वहीं 

एलटीआईमाइंडट्री, अदानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, यूपीएल, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक, विप्रो, ग्रासिम, एसबीआई लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई और एलएंडटी के शेयर भी गिरे। इन शेयरों में 2 से 4 फीसदी की गिरावट रही। 

दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 825.74 अंक करीब 1.26 फीसदी नीचे आकर 64,571.88 अंक पर बंद हुआ। वहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,453.92 तक ऊपर जाने के बाद 64,502.68 तक गिरा।दूसरी ओर 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 260.90 अंक तकरीबन 1.34 फीसदी नीचे आकर दिन के अंत में 19,281.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,556.85 तक ऊपर जाने के बाद 19,257.85 तक गिरा। 

आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के शेयरों में से केवल दो शेयर बजाज फाइनैंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा लाभ के साथ बढ़े। वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स के शेयरों में 28 शेयर नुकसान के साथ ही नीचे आये। इसमें से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टीसीएस, टाटा मोटर्स और विप्रो सेंसेक्स के सबसे अधिक नुकसान वाले शेयर रहे। सबसे ज्यादा नुकसान  जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को हुआ है। इसके शेयर 2.99 फीसदी नीचे आये हैं। इससे पहले आज सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 56.3 अंक बढ़कर 65,453.92 पर पहुंच गया। निफ्टी 14.2 अंक चढ़कर 19,556.85 पर रहा। दोनों सूचकांकों को बाद में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा और वे मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे



Subscribe to our Newsletter