शेयर बाजार तेजी के साथ बंद , निफ्टी 20 हजार के ऊपर बंद

Sep 13, 2023


सेंसेक्स 245.86 अंक बढ़ा 

मुम्बई । घरेलू शेयर बाजार बुधवार को भारी उछाल के साथ बंद हुआ। दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बाद भी लिवाली (खरीददारी) से बाजार में ये उछाल आया है। दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 245.86 अंक करीब 0.37 फीसदी बढ़कर 67,466.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 67,565.41 तक ऊपर जाने के बाद 67,053.36 तक फिसला।

वहीं, दूसरी ओर पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 76.80 अंक तकरीबन 0.38 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। निफ्टी दिन के अंत में 20 हजार के ऊपर पहुंचने के बाद 20,070.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 20,096.90 की ऊंचाई तक गया और इसके बाद 19,944.10 तक गिरा। इस प्रकार इसमें 246 अंकों की उछाल दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी  77 अंको की बढ़त के साथ नए शीर्ष स्तर पर पहुंचा।

इससे पहले कारोबार की शुरुआत में स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी रुक गयी और सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 168 अंक गिरा। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से भी बाजार नीचे आया। इसके अलावा घरेलू बाजार के ऊंचे मूल्यांकन की वजह से भी निवेशकों ने सतर्कता रखी हालांकि अगस्त के लिए उम्मीद से बेहतर रिटेल महंगाई डेटा के कारण बेंचमार्क सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में वापस आ गए।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर लाभ के साथ ही ऊपर आकर बंद हुए। भारती एयरटेल, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई सेंसेक्स के शीर्ष पांच लाभ वाले शेयर रहे रहे। सबसे ज्यादा लाभ भारती एयरटेल के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.72 फीसदी तक ऊपर आये। 

वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर नुकसान के साथ नीचे आकर बंद हुए। एमएंडएम, एलएंडटी, नेस्ले इंडिया, जेएसडब्लूय स्टील और टीसीएस सेंसेक्स के सबसे अधिक नुकसान वाले शेयर रहे। सबसे ज्यादा नुकसान एमएंडएम के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.34 फीसदी तक गिरे। 

इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला। आज कारोबार शुरु होते ही बाजार नीचे आने लगा। इस दौरान तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100 अंक नीचे आकर 67100 के सत्र पर कामकाज करता दिखा, दूसरी ओर पचास शेयरों वाला निफ्टी भी करीब 20 अंक टूटकर 19,977 अंक पर कारोबार करता नजर आया। आज के कारोबार के दौरान डॉ. रेड्डीज लैब्स, ओएनजीसी, डिविस लैब्स, पावर ग्रिड कॉर्प और बीपीसीएल निफ्टी के शेयर ऊपर आये जबकि टीसीएस, एचडीएफसी लाइफ, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अदानी पोर्ट्स के शेयर गिरे। 



Subscribe to our Newsletter