शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

Dec 19, 2023

सेंसेक्स 122 अंक , निफ्टी 34.45 अंक बढ़कर बंद 

मुम्बई ।  मुम्बई शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन बाजार में ये उछाल दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीदारी हावी रहने से आया है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई खरीददारी से भी बाजार को बल मिला। दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 122.10 अंक करीब 0.17 फीसदी ऊपर आकर 71,437.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ये 308.62 अंक उछलकर अपने शीर्ष  स्तर 71,623.71 अंक पर पहुंच गया था। वहीं पचास शेयरों वाला एनएसई  निफ्टी भी कारोबार के दौरान 86.4 अंक तकरीबन 0.40 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 21,505.05 अंक तक आया। अंत में यह 34.45 अंक तकरीबन 0.16 फीसदी बढ़कर 21,453.10 अंक पर बंद हुआ।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल नेस्ले, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस के शेयर ऊपर आये हैं।

दूसरी ओर विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और मारुति के शेयर गिरे हैं। 

एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरा है। इसके अलावा यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में बढ़त रही। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को बढ़त का माहौल देख गया। वैश्विक स्तर पर तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी टूटकी 77.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार लिवाली के बाद गत दिवस 33.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

इससे पहले आज सुबह वै‎श्विक बाजारों से ‎‎मिलेजुले संकेतों की वजह से बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले और इसके बाद इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों ने जल्द ही बढ़त खो दी और अनिश्चित पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करते देखा गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 71,569 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, लेकिन जल्द ही 71,304 के निचले स्तर तक फिसल गया। 


Subscribe to our Newsletter