अब भी लग नहीं रहा कि टी20 से संन्यास ले लिया : रोहित

कोलंबो । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्वकप में जीत के साथ ही खेल के इस प्रारुप को अलविदा कह दिया था। अब श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच से पहले रोहित ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि टी20 से संन्यास ले लिया है बल्कि ऐसा लगा रहा है जैसे उन्होंने उन्हें सीरीज से आराम दिया गया हो। 

टी20 विश्व कप फाइनल के बाद हो रही इस सीरीज में रोहित का लक्ष्य अधिक से अधिक रन बनाना रहेगा। रोहित ने टी20 से संन्यास को लेकर कहा, अभी तक मुझे ऐसा ही लगता है कि शायद टी20 टीम से आराम दिया गया हो। जैसा कि पहले मेरे साथ होता था। अब कोई बड़ा टूर्नामेंट आने वाला है और हम सभी को टी20 के लिए तैयार होना होगा। मुझे तो अब तक लगता है कि शायद टी20 टीम से आराम ही दिया गया है। रोहित ने साल 2007 में हुए पहले आईसीसी टी20 विश्व कप में डेब्यू के बाद से ही लगातार खेला है। 


Subscribe to our Newsletter