प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह आज देवास जिले के प्रवास पर

Jun 12, 2025

- प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह पत्रकार वार्ता एवं प्रोफेशनल मीट को करेंगे संबोधित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह दिनांक 12 जून गुरूवार को देवास जिले के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. महेन्द्र सिंह 4 बजे देवास के रामासय होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के पश्चात शाम 5 बजे प्रोफेशनल मीट को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह शाम 6 बजे भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल-सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन करेंगे। 


Subscribe to our Newsletter