स्टेट GST कार्रवाई: 20 करोड़ की टैक्स चोरी में आरोपी गिरफ्तार, 50 करोड़ तक पहुंच सकती है रकम
Aug 20, 2025
रायपुर। स्टेट जीएसटी की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। पहले खबर थी कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अधिकृत सूत्रों ने पुष्टि की है कि केवल एक आरोपी अंकित सिंह को ही पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, अंकित सिंह तीन फर्मों महावीर मोल्ड, पशुपति लोहा और जय बजरंग में डायरेक्टर है। जीएसटी की प्रारंभिक जांच में करीब 20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। ये गड़बड़ी सिर्फ एक से डेढ़ साल के दस्तावेजों से उजागर हुई है।
अधिकारियों का अनुमान है कि गहराई से जांच करने पर टैक्स चोरी की रकम 50 करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है। आरोपी मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन का पूर्व पदाधिकारी भी रह चुका है। वहीं जीएसटी टीम यह भी जांच कर रही है कि परिवार के अन्य सदस्य किसी और फर्म में डायरेक्टर तो नहीं, जहां इसी तरह का टैक्स चोरी का खेल चल रहा हो।