शंखनाद से आरंभ होकर श्रीकृष्ण की बाँसुरी से होगा समापन
Sep 05, 2023
सनातन धर्म महासभा की शोभायात्रा ७ को
जबलपुर,। सनातन धर्म महासभा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा ७ सितंबर की दोपहर २ बजे पुराने बस स्टैंड से जहाँ शंखनाद के साथ प्रारंभ होगी वहीं शोभायात्रा का समापन भगवान श्रीकृष्ण की बाँसुरी से होगा। सनातन धर्म महासभा जबलपुर में जबलपुर के सभी सनातनियों का विग्रह हैं। समाज एकत्रीकरण का प्रगटीकरण ही दिव्य भव्य शोभायात्रा का स्वरूप है। यह कहना है नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास महाराज का। यह बात उन्होंने श्री गोपाल लाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल में सनातन धर्म महासभा की बैठक में कहेी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज को दिशा देने के लिए व्यक्ति नेतृत्व करते हैं। श्रीहरि नारायण के नरसिंह, गोपाल, कृष्ण, राम के स्वरूपों को विभिन्न पूजन पद्धतियों से मनाते हैं।
बैठक में श्याम साहनी, अनिल तिवारी, पप्पन मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा में श्रीराधा कृष्ण की लीलाओं की झांकियां रहेगी। आचार्य वासुदेव शास्त्री, पं रोहित दुबे, अखिलेश त्रिपाठी, देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंडित सभा शंखनाद, स्वस्तिवाचन करते चलेगी। महिला मंडल की नीतू दुबे, कृष्णा यादव, कविता साहू ने बताया कि सभी महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर चलेंगी। गिरिराज चाचा, रमेश शर्मा, भोले सोनकर ने शोभायात्रा का सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों, संस्थाओं से स्वागत अभिनंदन करने का आग्रह किया है। सनातन धर्म महासभा की ४३वीं शोभायात्रा पुराने बस स्टैंड से ७ सितंबर २ बजे से निकाली जायेगी। १० सितंबर को सायं ६ बजे से शहीद स्मारक में कान्हा की बांसुरी का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक में भृगुदत्त महाराज, महात्मा कृष्ण राज आराध्य,श्याम साहनी, गिरिराज चाचा, अनिल तिवारी, विजय सरावगी, शरद दुबे, मथुरा चौबे, मनमोहन दुबे, विध्येश भापकर, के के बस्सी, देवेन्द्र नेमा, देवव्रत सोनी, अजय तिवारी, राजेन्द्र यादव, नीतू दुबे, कविता साहू, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों की उपस्थिति रही।