चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले स्टार्क भी ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुए
Feb 12, 2025
सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 19 फरवरी से होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट से बाहर हो गये हैं। स्टार्क का बाहर होना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए करारा झटका है क्योंकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी पहले ही बाहर हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है स्टार्क चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इससे पहले कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के अलावा मिचेल मार्श भी फिट नहीं होने के कारण टीम से बहार हो गये थे। इन प्रमुख खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम का गेंदबाजी आक्रमण पहले से ही कमजोर था ऐसे में स्टार्क के नहीं होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
कमिंस और हेजलवुड के बाहर होने के बाद टीम को सभी उम्मीदें स्टार्क से थीं पर उसके बाहर होने से टीम के पास अब उनके स्तर का कोई विकल्प नहीं है। स्टार्क ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के दौरान केवल सिर्फ चार ओवर गेंदबाजी की थी। थे.
सीए की चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, “हम उनके फैसले को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। उनको दर्द के बाद भी टीम के लिए योगदान देने और मुश्किल हालात में खेलने की क्षमता के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने हमेशा ही देश को प्राथमिकता दी है। उनकी कमी टीम को खलेगी पर किसी अन्य गेंदबाज के लिए ये अपने को साबित करने का एक अवसर भी है। .”
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स केरी, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा. यात्रा रिजर्व: कूपर कॉनॉली।