स्पेन ने यूरो कप फुटबॉल जीता, खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को हराया
Jul 15, 2024
बर्लिन । स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर यूरो कप फुटबॉल खिताब जीत लिया है। स्पेन की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी मिकेल ओयारज़ाबल ने विजयी गोल किया। इसी के साथ ही स्पेन की टीम ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरोपीय खिताब जीता। वहीं इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में ओयारज़ाबल ने मार्क कुकुरेला के साथ आक्रमण किया जिससे स्पेन की टीम ने जीत दर्ज की। इस प्रकार उसने टूर्नामेंट में खेले गए सभी सात मैच जीत लिए।
इस मैच के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। मैच के तीनों गोल दूसरे हाफ में हुए। दूसरे हाफ में खेल फिर से शुरू होने के बाद स्पेन के लेमिन यामल ने अपने साथी निको विलियम्स को क्रॉस दिया जिसपर गोल दागने में निको ने कोई गलती नहीं की।
इंग्लैंड ने हैरी केन के स्थान की जगह पर ओली वॉटकिंस को भेजा। वॉटकिंस ने 73वें मिनट में 20 मीटर का एक सटीक शॉट लगाकर गोल करने के साथ ही अपने टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनो ही टीमें बराबरी पर आ गयीं जिससे प्रंशसकों में भी जोश भर गया।
स्पेन की टीम की ओर से 68वें मिनट में ओयारज़ाबल ने जबरदस्त हमला किया और मैच समाप्त होने के चार मिनट पहले ही गोली कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रही। इससे स्पेनिश टीम को खिताबी जीत मिल गयी।