दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 216 रन की बढ़त हासिल की
Jun 30, 2025
बुलावायो । शॉन विलियम्स के शतक के बाद भी मेजबान जिम्बाब्वे की टीम पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में हार का खतरा बना हुआ है। जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 251 ही बना पायी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 418 रनों पर ही घोषित कर दी थी। मैच के दूसरे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 216 रन हो गयी।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 49 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोरजी 22 और वियान मुल्डर 25 रनों पर खेल रहे थे।
जिम्बाब्वे की ओर से शॉन ने 137 रन बनाये। उन्हें दूसरे छोर से कप्तान क्रेग इरविन 36 के अलावा किसी और बल्लेबाज टिक नहीं पाया। विलियम्स ने 164 गेंद में 16 चौके लगाये। अंत में दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने 70 रन पर तीन विकेट लेकर मेजबान टीम की पारी समेट दी। केश्व के अलाव वियान मुल्डर ने 50 रन देकर चार विकेट लिए।