सोने की कीमतों में नरमी

Jan 08, 2025

नई  दिल्ली । घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में नरमी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर लगातार तीसरे दिन दोनों के वायदा भाव नीचे आये हैं। बुधवार को सोने की कीमतें 0.09 फीसदी नीचे आकर 77,460 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.11 फीसदी टूटकर 90,769 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहीं।

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपए बढ़कर 79,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं सोमवार को सोने की कीमत 79,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 1,300 रुपए के उछाल के साथ 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि गत दिवस चांदी 90,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 78,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 700 रुपए बढ़कर 79,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जानकारों के अनुसार विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और घरेलू मांग बढ़ने से सर्राफा कीमतों में तेजी आई। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 85.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी कोषों की निकासी ने रुपए पर दबाव जारी रखा।  


Subscribe to our Newsletter