सोने और चांदी में नरमी
Feb 07, 2024
नई दिल्ली । घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट रही। इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के वायदा भाव की कमजोर शुरुआत हुई। दोनों के ही वायदा भाव में गिरावट रही। इस समय सोने की वायदा कीमतें 62,500 रुपये और चांदी की 70,400 रुपये के करीब बनी हुई हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत उछाल के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल अनुबंध 59 रुपये नीचे आकर 62,515 रुपये के भाव पर खुला। आज यह कॉन्ट्रैक्ट 69 रुपये की गिरावट के साथ 62,505 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। ये 62,522 रुपये के भाव पर दिन के उच्च स्तर और 62,492 रुपये के भाव पर दिन के निचला स्तर पर पहुंचा। वहीं पिछले साल दिसंबर महीने में भी सोने का वायदा भाव 64,063 रुपये के शीर्ष स्तर पर पहुंचा था। वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज कमजोर रही।
एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च अनुबंध आज 213 रुपये की गिरावट के साथ 70,381 रुपये के भाव पर खुला। इस समय ये 70,448 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 70,327 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा।
वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव नीचे आ गये। कामेक्स पर सोना 2,052.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,051.40 डॉलर था।