सोना और चांदी के वायदा भाव में नरमी

Nov 07, 2023

- सोना 60,500 रुपए और चांदी लगभग 72 हजार रुपए 

नई दिल्ली । ‎दिवाली वाले इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई है। मंगलवार को दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव गिरकर अब 60,500 रुपए के करीब आ गए हैं। चांदी के वायदा भाव घटकर 72 हजार रुपए से नीचे चले गए हैं। सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 174 रुपए की गिरावट के साथ 60,596 रुपए पर खुला। ‎

फिलहाल यह कॉन्ट्रेक्ट 224 रुपए की गिरावट के साथ 60,546 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,597 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,513 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव गिरकर अब 72 हजार रुपए से नीचे आ गए हैं। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 117 रुपए की गिरावट के साथ 72,000 रुपए पर खुला। ‎‎फिलहाल यह कॉन्ट्रेक्ट 552 रुपए की गिरावट के साथ 71,565 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 72,000 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,482 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत नरमी के साथ हुई। कॉमेक्टस पर सोना 1984.80 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर खुला। पिछला बंद भाव 1988.60 डॉलर था। ‎‎फिलहाल यह 9.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1979.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 23.12 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 23.23 डॉलर था। ‎फिलहाल यह 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 22.97 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


Subscribe to our Newsletter