सिनर ने अल्काराज को हराकर विंबलडन खिताब जीता

लंदन । इटती के  शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी यानिक सिनर नये विम्बलडन टेनिस चैम्पियन बनकर उभरे हैं। सिनर ने रविवार को यहां पुरुष एकल के फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अपना  चौथा ग्रैंडस्लैल खिताब जीता। सिनर का ये पहला विम्बलडन खिताब है। इस जीत के साथ ही सिनर ने अल्काराज के लगातार खिताब जीतने के सिलसिले को भी तोड़ दिया। अल्काराज ने सिनर के खिलाफ पिछले पांच मुकाबले जीते थे। इसमें फ्रैंच आपन की जीत भी शामिल है।

सिनर ने इस बार फाइन में कोई गलती नहीं की। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। अल्काराज सेंटर कोर्ट में अपने करियर की  सर्वश्रेष्ठ 24 मैच की जीत के साथ उतरे थे। उन्होंने ऑल इंग्लैंड क्लब में  चौथे सेट में 4-3, 15-40 के स्कोर पर सर्विस करते हुए उन्हें दो ब्रेक अंक का सामना करना पड़ा। लेकिन सिनर ने शांति से अगले चार अंक अपने नाम कर जीत हासिल कर ली। सेट खत्म हुआ तो सिनर ने दोनों हाथ अपनी सफेद टोपी पर रख लिए। नेट पर अल्काराज को गले लगाने के बाद सिनर सिर झुकाकर कोर्ट पर झुक गए और फिर अपनी दाहिनी हथेली घास पर रख दी। 


Subscribe to our Newsletter