
सिंगर शकीरा की तबीयत बिगड़ी
Feb 19, 2025
फेमस कोलंबियाई सिंगर शकीरा के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पेट की समस्या के चलते शकीरा को पेरू में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट भी कैंसिल करना पड़ा। यह जानकारी शकीरा ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी। शकीरा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्हें पेट की समस्या के लिए इमरजेंसी रूम जाना पड़ा और अब वह अस्पताल में एडमिट हैं। शकीरा ने आगे कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें परफॉर्म करने से मना किया है, क्योंकि वह स्टेज पर जाने की हालत में नहीं हैं।
उन्होंने पेरू में अपने फैंस के लिए परफॉर्म करने की इच्छा व्यक्त की, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा संभव नहीं हो सका। शकीरा ने कहा कि उनकी टीम और कॉन्सर्ट प्रमोटर नई तारीख पर काम कर रहे हैं, और वह जल्द ही अपने टूर को फिर से शुरू करने की उम्मीद करती हैं। शकीरा ने अपने फैंस से समर्थन और समझ की सराहना की और कहा कि वह जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगी।