सिंधु पेरिस ओलंपिक में होंगी भारत की महिला ध्वजवाहक , नारंग शेफ-डी-मिशन बने

नई दिल्ली। महिला बैडमिंटन स्टार  पीवी सिंधु टेबल को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय टीम की महिला ध्वजवाहक बनाया गया है। वहीं पुरुष वर्ग से टेबल टेनिस खिलाड़ी ए शरथ कमल को ध्वजवाहक बनाया गया था। ऐसे में अब सिंधु पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में शरथ कमल के साथ भारतीय ध्वज उठासे नजर आयेंगी। वहीं इससे पहले गगन नारंग को भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन के रूप में एमसी मैरी कॉम की जगह रखा गया है। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि सिंधु, शरथ कमल के साथ उद्घाटन समारोह में महिला ध्वजवाहक होंगी। सिंधु को रियो 2016 ओलंपिक में स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ मिली हार के बाद रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था। शोपीस इवेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं।

सिंधु ने साल 2019 में फिर से एक नया रिकार्ड बनाया। तब उन्होंने विश्व चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने इसके साथ ही ओलंपिक विजेता झांग निंग के 5 पदक के रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी। उषा ने कहा कि मैरी कॉम के इस्तीफे के बाद 41 वर्षीय गगन नारंग को डिप्टी शेफ-डी-मिशन के पद से पदोन्नत कर शेफ-डी-मिशन बनाना स्वाभाविक था। 


Subscribe to our Newsletter