सिंधी साहित्य अकादमी सहित 14 अशासकीय अकादमी, मंडल और समितियां तत्काल प्रभाव से भंग
Sep 13, 2022
महाराष्ट्र सरकार द्वारा सांस्कृतिक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी और सिंधी साहित्य अकादमी सहित कुल 14 अशासकीय अकादमी, मंडल और समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनविस द्वारा कुछ वर्ष उपरांत सिंधी साहित्य अकादमी का गठन किया गया था. अकेडमी सुचारु रूप से कार्य कर रही थी. गुरुमुख जगवानी जिसके उपाध्यक्ष थे, अचानक महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन हुआ, पूर्व मुख्यमंत्री उधव ठाकरे ने अपने कार्य काल के अंतिम समय में इसका पुनर्गठन किया था. फिर सत्ता पलटी फिर से सिंधी साहित्य अकेडमी सहित 14 समितियों को वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बर्खास्त किया गया है. राज्य सरकार द्वारा जिन समितियों को भंग किया गया है, उनमें महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी, गायन सम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार चयन समिति, तमाशा सम्राज्ञी कै. विठाबाई नारायणगांवकर जीवन गौरव पुरस्कार चयन समिति, भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत जीवन गौरव पुरस्कार व युवा छात्रवृत्ति चयन समिति, ज्ञानोबा तुकाराम पुरस्कार चयन समिति, चित्रपति वी. शांताराम जीवन गौरव व विशेष योगदान पुरस्कार चयन समिति, राज कपूर जीवन गौरव पुरस्कार व विशेष योगदान पुरस्कार चयन समिति, राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार योजना अंतर्गत चयन समिति, मुंबई व उपनगर एवं महाराष्ट्र के शेष जिलों के लिए सम्मानीय वरिष्ठ साहित्यिकार व कलाकार मानधन योजना अंतर्गत चयन समिति, नाट्य निर्माण संस्थान को नए नाटकों के निर्माण हेतु अनुदान योजना अंतर्गत (व्यावसायिक, संगीत व प्रायोगिक) नाट्य परीक्षण समिति, मराठी फिल्म आर्थिक सहायता मंजूरी देने वाली चित्रपट परीक्षण समिति, रंगभूमि प्रयोग परिनिरीक्षण मंडल और राज्य के लोक कलाकारों, कलाकारों की टीमों के लिए खर्च और प्रयोग के लिए अनुदान स्वीकृत करने वाली समिति आदि का समावेश है।