विंध्य के सफेद शेर के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने भाजपा का दामन थामा

Oct 18, 2023

भोपाल । मध्यप्रदेश में  17 नवंबर को होने वाले विधानसभा के लिए कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद से पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे हैं। बुधवार को विंध्य में कांग्रेस को बड़ा  झटका लगा है। विंध्य के सफेद शेर नाम से ख्यात कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी ने बुधवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। सिद्धांर्थ तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सिद्धार्थ तिवारी को भोपाल स्थित मीडिया सेंटर में भाजपा की सदस्यता दिलाई।

हम बता दें श्रीनिवास तिवारी को विंध्य में सफेद शेर कहा जाता था। वे विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का पर्याय माने जाते थे। सूत्रों के अनुसार इस बार विधानसभा चुनाव में उनके पोते सिद्धार्थ तिवारी को टिकट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट से वंचित कर दिया था। इसके बाद से ही यह कयास लग रहे थे कि वह पाला बदल सकते हैं। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा में सिद्धार्थ तिवारी का स्वागत है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि सीएम शिवराज ने प्रदेश के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है।




Subscribe to our Newsletter